JSSC Constable Recruitment - 4991 पदो पर भर्ती, 10 वी पास करे आवेदन
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
JSSC Constable Recruitment 2024
सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए झारखंड में एक सुनहरा अवसर आया है। झारखंड में कांस्टेबल के पद पर झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 4919 पदों पर भर्तियां निकली है। नए साल के अवसर के साथ अपनी बेरोजगारी से निजात पाने का यह सुनहरा अवसर झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने युवाओं को दिया है। झारखंड कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन कब से लिए जाएंगे, आवेदन की अंतिम तारीख क्या है, इसके लिए शैक्षणिक योग्यता और फिजिकल स्टैंडर्ड क्या लिए गए हैं, उसे सभी की जानकारी आपको नीचे इस पोस्ट में दी जाएगी।
Important Dates
झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन ने 4919 पदों की भर्ती निकली है। जिसमें से कुछ पद बैकलॉग से लिए गए हैं और कुछ रेगुलर भर्ती से हैं। जिनका कुल मिलाकर संख्या 4919 है। इस भर्ती के लिए आवेदन नए वर्ष की 15 जनवरी से आरंभ हो जाएंगे और फॉर्म अप्लाई करने की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2024 होगी। फीस का भुगतान 16 फरवरी 2024 तक किया जाता है। अगर आवेदक किसी प्रकार की त्रुटि आवेदन भरते समय करता है तो उसे वह 20 से 22 फरवरी 2024 तक ठीक कर सकता है।
Application Fee
झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा कांस्टेबल पद पर निकली इन भर्तियों के लिए अगर हम आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए₹100 है। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले आवेदक को आवेदन शुल्क के रूप में मात्र ₹50 जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए 16 फरवरी 2024 तक किया जा सकता है।
Age Limit
झारखंड स्टाफ सिलेक्शन में निकली कॉन्स्टेबल की इन भर्तियों के लिए आवेदक के कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिक से अधिक आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। सरकार के नियम के अनुसार आरक्षित वर्ग संबंध रखने वाले आवेदक को आयु में छूट दी जाएगी। कुल 4919 पदों पर निकली इन भर्ती में 3799 पद रेगुलर पोस्ट के हैं जबकि 1120 पद बैकलॉग से हैं।
Eligibility
झारखंड कांस्टेबल में सिलेक्शन होने के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं पास होना आवश्यक है। पुरुष की हाइट 160 सेंटीमीटर जबकि महिला की हाइट 148 सेमी ली गई है। पुरुष की छाती 81 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष को 10 किलोमीटर की रेस 60 मिनट में पूरी करनी होगी जबकि महिला के लिए 5 किलोमीटर की रेस 30 मिनट में पूरी करना आवश्यक है।
आवेदक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आपके यहां पर दी गई है। अगर आप इसका गहराई से विश्लेषण करना चाहते हैं तो नीचे आपको आधिकारिक विज्ञापन का लिंक दिया गया है उसे पढ़कर आप अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
