UPSSSC Recruitment - नक्शानवीस और मानचित्रक भर्ती
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
UPSSSC Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन के द्वारा उत्तर प्रदेश में नक्शानवीश और मानचित्रक के पदों पर भर्तियां निकली है। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है। उत्तर प्रदेश में नक्शानवीस और मानचित्रक के 283 पदों पर भर्तियां निकली है। इन भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है।
UPSSSC Cartographer Important Dates
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन में मानचित्र और नक्शा नवीस के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन 18 दिसंबर 2023 से आरंभ हो चुके हैं और जिसकी अंतिम तारीख 8 जनवरी 2024 है। अगर आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसमें सुधार करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2024 है।
UPSSSC Cartographer Application Fee and Age Limit
UPSSSC में निकले इन भर्तियां के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹25 है चाहे आवेदन किसी भी वर्ग से संबंध रखता हो। आवेदन शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में इ चालान के द्वारा किया जा सकता है। मानचित्रक के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और नक्शा नविस के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट रहेगी।
Cartographer Education Qualification
नक्शा नवीस कैटोग्राफर के 250 पदों पर भर्ती है जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या कार्टोग्राफी में सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। मानचित्रक के लिए पदों की संख्या 33 है। उसमें भी कार्टोग्राफी के लिए डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
Category wise Vacancy Details
नक्शा नवीस में निकले कुल 250 पदों की भर्ती में 86 पद सामान्य वर्ग 17 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 29 पद अन्य पिछड़ा वर्ग 112 पद अनुसूचित जाति और चार पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
मानचित्रक के कुल 33 पदों पर निकली भर्ती में 16 पद सामान्य वर्ग 3 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 6 पद अन्य पिछड़ा वर्ग 6 अनुसूचित जाति और दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक से ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ें।
